योग क्रियाएं रामबाण के समान कार्य करती हैं- अपर जिलाधिकारी रामसेवक द्विवेदी

योग क्रियाएं रामबाण के समान कार्य करती हैं- अपर जिलाधिकारी  रामसेवक द्विवेदी


शाहजहांपुर। 

अपर जिलाधिकारी ने पेट रोग निवारण योग शिविर का उद्घाटन कर मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण किया। जनपद के ग्लेयरिंग पब्लिक स्कूल में भारतीय योग संस्थान द्वारा संचालित पेट रोग निवारण शिविर का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी  रामसेवक द्विवेदी ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में डॉक्टर संजय सिंह, रविंद्र भारती विद्यासागर श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। प्राणायाम राजीव मिश्र व ध्यान मदन मोहन त्रिपाठी द्वारा कराया गया। 

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि  द्विवेदी ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के लिए योग क्रियाओं का महत्व आज सारे संसार को विदित है शारीरिक और मानसिक विषमता को दूर करने के लिए योग क्रियाएं रामबाण के समान कार्य करती हैं। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष शुक्ल द्वारा किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन मयंक पांडे द्वारा किया गया आभार जिला प्रधान पवन सिंह द्वारा व्यक्त किया गया। शिविर को सफल बनाने में मृदुल गुप्ता, राजकुमार व पुनीत दिक्षित का योगदान रहा। 
 

About The Author: Swatantra Prabhat