प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा उप्र की दिशा और दशा बदलने जा रही है-प्रदीप कोरी

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा उप्र की दिशा और दशा बदलने जा रही है-प्रदीप कोरी

युवा भाजपा नेता दीपान्शु चतुर्वेदी और  विवेक मौर्य ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का थाम हाथ 


स्वतंत्र प्रभात


अम्बेडकर नगर।भाजपा की अहंकारी शासन सत्ता से उप्र को मुक्त कराने के लिए उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वचनबद्ध है और पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्राओं से जनता में उत्साह का माहौल है।उप्र कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोरखपुर रैली की तैयारियोंकी समीक्षा करते हुए कांग्रेसजनों से मुखातिब थे।उन्होंने कहा कि गोरखपुर में जनपद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है


 समस्त कांग्रेसजन भारी भीड़ के साथ गोरखपुर चंपा देवी पार्क में प्रातः 11 बजे के पूर्व पहुंचेगे और प्रियंका गांधी के सातों वचन हर भाई बहनों किसानों के पास पहुंचायेंगे। बीस लाख सरकारी नौकरी, बिजली बिल हाफ,किसानों का कर्जा माफ, लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी कांग्रेस की सरकार बनते ही तुरंत दी जायेगी।किसानों को गन्ने की कीमत चार सौ रुपये प्रति क्विंटल दी जायेगी।समस्त कांग्रेसजन गोरखपुर के

 लिये सुबह सात बजे प्रस्थान करेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र ने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं के जीवन में खुशहाली और तरक्की लाने के लिए उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वचनबद्ध हैं, यूपी में कांग्रेस की सरकार बनते ही गेहूँ और धान की कीमत ढाई हजार प्रति कुंतल और हर परिवार को पच्चीस हजार रूपये कोरोना की मार से उबरने के लिए दिये जायेंगे।हर कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है 

कि कांग्रेस की सातों प्रतिज्ञायें और प्रियंका गांधी का संकल्प हर घर हर परिवार में पहुंचायें। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि 31 अक्तूबर गोरखपुर चलो में जनपद की विशाल भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र की अध्यक्षता और गुलाम रसूल छोटू के संचालन में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी मौजूद रहे। 

पीसीसी सदस्य पूर्व प्रत्याशी  सुनील मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी की अगुवाई में उप्र में सरकार बनाने जा रही है जनता में अंडरकरेंट है ,जनता भाजपा सपा बसपा को सबक सिखाने की ठान चुकी है। पीसीसी सदस्य  दुर्गा प्रसाद पाण्डेय और बद्रीनारायण शुक्ला ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा उप्र को बदहाली से उबारने के लिए प्रियंका गांधी का संकल्प है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से


 अवधेश कुमार मिश्रा बबलू , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, कृष्णावती निषाद, शिमला भारती, आर पी कौशल, संजय यादव,  रघुनाथ पटेल, सूर्य नारायण तिवारी, इमरान गांधी, पूनम यादव, मंजीत राजभर , आदित्य नारायण तिवारी, सै एतबार हुसैन अक्कन, सविता वर्मा, वैभव आनंद पाण्डेय, नासिर अली,लीलावती, मो करीम लाला, अनिल कुमार मालवीय, दीनानाथ, मनोज कुमार वर्मा, अंगद, नंद कुमार गुप्ता दद्दू  और अजय पासवान मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ही भाजपा सरकार की अहंकारी शासन सत्ता और  अत्याचार और झूठ के खिलाफ जलालपुर विधान सभा के युवा  भाजपा नेता दीपान्शु चतुर्वेदी और  विवेक मौर्य ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।जनपद प्रभारी उप्र कांग्रेस सचिव प्रदीप कोरी ने उन्हें कांग्रेस का ध्वज थमाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel