सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का हुआ जोरदार स्वागत

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का हुआ जोरदार स्वागत

बांसगांव विधान सभा के वरिष्ठ नेताओं, प्रभारी और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया स्वागत


स्वतंत्र प्रभात 
 


एन अंसारी 


बाँसगांव - गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कौड़ीराम चौराहे पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। सपा नेताओं के बीच फूल मालाओं से घिरे प्रदेश अध्यक्ष स्वागत से अभिभूत दिखे। सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए सुबह से ही सपाई कौड़ीराम चौराहे पर फूल माला लेकर स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला कौड़ीराम चौराहे पर पहुंचा , सपाईयों ने जोरदार नारा लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।

स्वागत करने वालों में सपा नेता सुरक्षित विधान सभा के डॉ0 संजय कुमार, बांसगांव विधान सभा सपानेत्री सुमन पासवान, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव रामप्रवेश यादव , वरिष्ठ सपा नेता ब्रजेश कुमार गौतम, लोहिया वाहिनी जिला सचिव हरिशचन्द्र राय बबलू,डॉ0 सुरेश, हरिशंकर पाण्डेय, बांसगांव विधानसभा अध्यक्ष राम अजोर मौर्य,राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह

 यूथ ब्रिगेड हरिकेश यादव पहलवान , रविशंकर राय, ईश्वर चंद्र मद्धेशिया, वरिष्ठ सपा नेता संजय कुमार पहलवान,वरिष्ठ सपा नेता बांसगांव विधान सभा नन्द लाल कन्नौजिया, जितेंद्र निषाद , ओमकार यादव, रामप्रवेश मंटू , शिव शंभू यादव, अनुराग श्रीवास्तव, रवि प्रताप यादव , राघवेंद्र यादव, नन्हे यादव, अमित यादव, बृजेश यादव, आदि सपा नेता व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel