28 अक्टूबर से आयोजित होगा दीपावली मेला

28 अक्टूबर से आयोजित होगा दीपावली मेला

 नगर पालिका क्षेत्र एवं सभी नगर पंचायतों मेंआयोजित होगा मेला


स्वतंत्र प्रभात 

देवरिया 21 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गूगल मीट के माध्यम से दीपावली मेला तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व से 1 सप्ताह पूर्व 28 अक्टूबर से दीपावली मेला का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मेले की तैयारियों से सम्बंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया।

    जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली मेला प्रत्येक नगर पालिका परिषद / नगर पंचायतों के अन्तर्गत  मेला आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने मेले में फूड स्टाल एवं बच्चों के लिए सुरक्षित प्रकार के झूले आदि के मनोरंजनात्मक स्टाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 


मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आरम्भिक तीन दिवसों में आयोजित किया जाये। मेले में आने वाले जनमानस से पथ विक्रेताओं के स्टाल से समाग्री क्रय किये जाने हेतु प्रोत्साहित किये जाने हेतु पोस्टर व अन्य विभिन्न संवाद माध्यमों का सतत रूप से भी प्रयोग किया जाये। मेले को आकर्षक बनाने लिए सांस्कृतिक दिवसों में परम्परागत कला के साथ-साथ आधुनिक तकनीक आधारित मचीय कला के प्रदर्शन जैसे कि लेजर शो आदि आयोजित कराये जा सकते हैं।

     बैठक में पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र,  अपर पुलिस अधीक्षक,  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार,मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पांडेय,  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कुंवर पंकज,  समस्त अधिशासी अधिकारी, अवर अभियन्ता, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत आदि जुड़े रहे

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel