विकास खण्ड मुस्करा के चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण का वितरण किया गया।

विकास खण्ड मुस्करा के चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण का वितरण किया गया।

कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का वितरण मंगलवार को किया गया।


स्वतंत्र प्रभात 
 

हमीरपुर-


      जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग  से  विकास खण्ड मुस्करा के चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण का वितरण मंगलवार को किया गया।


     उपकरण वितरण कार्यक्रम में विधायक राठ प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख मुस्करा, जिला दिव्यांगजन अधिकारी तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के अधिकारी गण उपस्थित रहे। 


  कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण में 216 दिव्यांगजनों को कुल 453 उपकरणों का वितरण किया गया। इसमें 16 बैटरी चालित साइकल , 162 ट्राई साइकिल, 14 व्हीलचेयर ,128वैशाखी ,06 श्रवण यंत्र , 13 स्मार्टचेन ,02 एडीएल किट, 23 कृत्रिम अंग/कैलीपर्स सहित  89 अन्य  उपकरण शामिल है।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel