समूह महिलाओं का किया गया गठन

समूह महिलाओं का किया गया गठन

उपरांत चयनित सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया।


स्वतंत्र प्रभात

महराजगंज। नौतनवां रतनपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर व भगवानपुर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कन्नौज से आई प्रशिक्षिका कविता, मीरा, गुड्डन व राजरानी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को 10 दिनों तक प्रशिक्षण देने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर बैकुंठपुर मे उजाला प्रेरणा महिला ग्राम संगठन व भगवानपुर मे राधा प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया।

 जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुनीता चौहान, सचिव उषा देवी, कोषाध्यक्ष शोभा, उपाध्यक्ष रीता देवी, उप सचिव सरोज,बुक कीपर ज्ञानमती चौहान को मनोनीत किया गया। संगठन के गठन के बाद विधि विधान से पूजापाठ किया गया। संगठन के उद्घाटन उपरांत चयनित सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर वीएमएम अरूण मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, संध्या गौड़, दीपक गुप्ता, कन्नौज की प्रशिक्षिका कविता, मीरा,गुड्डन, राजरानी  सहित सैकड़ो समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel