कक्षा आठ की मेधावी छात्रा नीति दुबे ने संभाली सांकेतिक जिम्मेदारी

मिशन शक्ति के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय डबरई की छात्रा नीति दुबे बनीं एक दिन की जिलाधिकारी

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय डबरई की कक्षा आठ की छात्रा नीति दुबे को एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद नीति दुबे ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा और जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर