दो दिन से गायब नाबालिग बहनें थाने में पहुंच कर सुनाई आपबीती

◾समाज सेवक विनोद जायसवाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार कर दोनों लडकियों की पढाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेकर पेश की एक मिशाल (महराजगंज स्वतंत्र प्रभात)महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ओरियापुर निवासी कंचन देवी ने अपनी दो नाबालिग लडकियों के घर से अचानक गायब होने की तहरीर बृजमनगंज थाने पर

◾समाज सेवक विनोद जायसवाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार कर दोनों लडकियों की पढाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेकर पेश की एक मिशाल

(महराजगंज स्वतंत्र प्रभात)
महराजगंज:
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ओरियापुर निवासी कंचन देवी ने अपनी दो नाबालिग लडकियों के घर से अचानक गायब होने की तहरीर बृजमनगंज थाने पर दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने तहरीर पाकर तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही में जुट गए तथा खोजबीन शुरू कर दिए। तो वहीं अचानक मंगलवार को देर साम दोनों लडकियां थाने पर पहुंच कर अपनी आपबीती सुनाई। वहीं लडकियों के थाने पर पहुंचने की सूचना मिलते ही पूर्व ग्राम प्रधान नरसिंह यादव व समाज सेवक विनोद जायसवाल के साथ परिजन थाने पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने परिजनों एवं  दोनों लडकियों को समझाबुझाकर मां कंचन देवी के हवाले कर दिया।

वहां उपस्थित सभी लोगों ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय की खूब तारीफ की।मिली जानकारी के अनुसार ओरियापुर निवासी कंचन देवी पत्नी कल्लू यादव ने अपनी दो नाबालिग लडकियां पहली आरती उम्र 16 वर्ष तथा दूसरी ज्योति उम्र लगभग 7 वर्ष  के घर से अचानक गायब होने की तहरीर दिया । तहरीर मे बताया गया कि सोमवार की सुबह दोनों लड़कियां  शौच करने गई थी वहीं से कही गायब हो जाने की सूचना मंगलवार को थाने पर दिया था जिस पर तत्काल पुलिस मुकदमा दर्ज कार्यवाही को आगे बढाते हुए पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू की, तभी अचानक मंगलवार को सांयकाल दोनों बहनें थाने पर पहुंची और पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। बड़ी बहन आरती ने बताया कि मम्मी हम दोनों को रोज मारती है तथा पढ़ने नहीं जाने देती उसने कहा कि हमारे न चाहते हुए मम्मी जबरदस्ती हमारी शादी तय कर दी लेकिन अभी हमें शादी नहीं करना हमें अभी सिर्फ मेहनत से पढ़ना है।

कहीं बहन के साथ भी ऐसा न हो इसलिए छोटी बहन को भी लेकर बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से सोमवार की भोर में गोरखपुर पहुंच कर बिना कुछ खाए पीए सारा दिन भटकते रहे। कंचन देवी की सिर्फ दो लड़कियां हैं कंचन देवी ने बताया कि अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण समाज में लोकलाज, ऊंच-नीच के डर से मैंने शादी तय कर दिया है। इस पर समाज सेवक विनोद जायसवाल ने कंचन देवी की दोनों लडकियों के पढ़ाई का खर्च स्वयं उठाने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जबतक दोनों लडकियां 18 वर्ष की नही हो जाती तब तक शादी नही होगी उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है जो कानूनन जुर्म हैं और यह जुर्म हम नहीं करने देंगे।कंचन देवी ने कहा कि मेरी दोनों बच्चियां सुरक्षित वापस लौट आई हैं तथा हमारे लड़कियों के साथ किसी प्रकार की कोई घटना नही हुई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय महिला पुलिस आरक्षी अंजली गिरि, नेहा सिंह, प्रयाग दत्त चौबे, प्रेम शंकर दूबे, नरसिंह यादव तथा विनोद जायसवाल की मौजूदगी मे दोनों लडकियों को मां कंचन देवी को सुपुर्द कर दिया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel