राजेश कुमार अवस्थी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर बने ग्राम प्रधान

राजेश कुमार अवस्थी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर बने ग्राम प्रधान

रामनगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लहडरा में ग्राम प्रधान बलदेव यादव की मृत्यु के बाद दोबारा उप चुनाव में उनकी पत्नी एवम् राजेश कुमार अवस्थी  के बीच होने वाले चुनाव का मतदान 4/8/2022 को संपन्न हुआ


स्वतंत्र प्रभात-

बाराबंकी

जिले की तहसील रामनगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लहडरा में ग्राम प्रधान बलदेव यादव की मृत्यु के बाद दोबारा उप चुनाव में उनकी पत्नी एवम् राजेश कुमार अवस्थी  के बीच होने वाले चुनाव का मतदान 4/8/2022 को संपन्न हुआ था जिसकी मतगणना आज दिनांक 5/8/2022 को ब्लॉक रामनगर में की गई आपको बताते चलें कि कुल 1521 मतदाताओं में 1183 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था

मतगणना शांति पूर्वक संपन्न हुई राजेश कुमार अवस्थी ने अपने प्रतिद्वंदी प्रधान स्व बलदेव यादव की पत्नी मोहिनी यादव को 12 मतों से हराया।आपको बताते चलें कि विगत सीट पर कई वर्षों से बलदेव यादव के बड़े भाई पुत्तू यादव  एवम् एक बार इनकी पत्नी का प्रधान पद पर कब्जा रहा है उसके बाद इस सामान्य सीट पर आराधना पांडेय पत्नी दिनेश कुमार पाण्डेय ने सीट पर कब्जा किया पुनः पुत्तू यादव के छोटे भाई बलदेव यादव ने इसी सीट पर प्रधान पद की दावेदारी की और पुनः इसी सीट पर कब्जा कर लिया लेकिन अचानक बलदेव यादव की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी  मोहिनी यादव को  राजेश कुमार अवस्थी ने 12 वोटों से पराजित कर  इस सीट पर अपना कब्जा कर लिया। सूत्रों की मानें तो यह चुनाव राजेश कुमार अवस्थी बनाम ग्राम सभा के विकास का चुनाव है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel