किसान विजय यात्रा ट्रैक्टर रैली का गल्ला मंडी सीतापुर से किया गया शुभारंभ

किसान विजय यात्रा ट्रैक्टर रैली का गल्ला मंडी सीतापुर से किया गया शुभारंभ

सीतापुर संयुक्त किसान मोर्चा सीतापुर द्वारा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान विजय यात्रा ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ


सीतापुर संयुक्त किसान मोर्चा सीतापुर द्वारा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान विजय यात्रा ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ गल्ला मंडी सीतापुर से किया गया! संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू , शिव प्रकाश सिंह प्रदेश प्रभारी किसान मंच,उमेश पाण्डे भारतीय किसान यूनियन,ऋचा सिंह संगतिन मजदूर किसान मोर्चा,अल्पना सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ किसान मंच, गुरुपाल सिंह अध्यक्ष सिख संगठन की अगुवाई में संपन्न हुआ!

गल्ला मंडी सीतापुर से शाहजहांपुर चुंगी चौकी से लालबाग होकर बस अड्डे चौराहे से पी0 एस0 सी0 मैदान आंख अस्पताल के पड़ोस में कार्यक्रम का समापन उपस्थित किसानों के साथ भविष्य की रणनीति और एम0 एस0 पी0 सहित किसानों की शेष समस्याओं पर चर्चा की गई! उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह किसानों की एकजुटता का परिणाम है जिसने लोकतंत्र की हत्या कर रही

भाजपा सरकार के अपने अब तक के कार्यकाल में घुटनों के बल झुकने के लिए मजबूर कर दिया! शिव प्रकाश सिंह ने कहा जनपद सीतापुर में किसान आन्दोलन की रूपरेखा तैयार कर,मा० राकेश टिकैत जी के सफल कार्यक्रम से,समूचे देश में संदेश पहुंचाने में सफल रहा,कि आंदोलन सीमित दायरे में न होकर समूचे देश में फैल चुका है! उमेश पाण्डे ने किसानों के अगुआ राकेश टिकैत की सराहना करते हुए

उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति का धनी बताते हुए कहा, कि मिली हुई सफलता उसी का परिणाम है!ऋचा सिंह ने किसानों और मजदूरों को भविष्य की ज्वलंत समस्याओं से निपटने के लिए भविष्य के लिए रणनीति बनाने पर बल दिया!

अल्पना सिंह ने कहा कि गूंगी बहरी सत्तारूढ़ भाजपा गरीबों और किसानों को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा कर रही है!गुरुपाल सिंह ने चेतावनी के अंदाज में सीतापुर जिला प्रशासन से कहा कि हम किसानों के लिए बार बार आंदोलन और धरना प्रदर्शन के बग़ैर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए! कार्यक्रम में निर्भय सिंह, वीरेंद्र यादव, सरदार जसविंदर सिंह, गुरु साहब,गुरुपेज सिंह, सुखदेव सिंह सिध्दू,जरनैल सिंह,बलजीत सिंह, आजाद,अनिल कुमार, शिवम् सिंह,दिव्य सिंह,मोनू सिंह आदि मौजूद थे!

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel