सर्वे भवन्तु सुखिन: के मूलमंत्र से विश्व कल्याण भाव से मनाया गया विश्व यज्ञ दिवस-ओम प्रकाश आर्य

सर्वे भवन्तु सुखिन: के मूलमंत्र से विश्व कल्याण भाव से मनाया गया विश्व यज्ञ दिवस-ओम प्रकाश आर्य

बस्ती । अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी दिवस के मनाये जाने का मतलब है की पूरे विश्व के लिए उस दिवस का विशेष महत्व है और वह दिवस वहाँ की संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसी उददेश्य को लेकर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के आह्वान पर पूरे विश्व में आर्य समाज द्वारा यज्ञ कराते हुए उसका महत्व और अनिवार्यता बताया गया।
 
देश विदेश में फैले वैदिक धर्म के अनुयायियों के माध्यम से पूरे विश्व में आज *घर-घर यज्ञ हर-घर यज्ञ* के उद्घोष के साथ पारिवारिक यज्ञ करने का आह्वान किया गया था जिसके अनुपालन में लोगों ने यज्ञ कर उसे अपनाकर सुखी रहने का संदेश दिया। इसी कड़ी में बस्ती जिले में सैकड़ो परिवारों ने सपरिवार यज्ञ कर लोगों को रोगमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। ओम प्रकाश आर्य प्रधान जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा बस्ती ने बताया कि यूँ तो सभी मत-पन्थों में अग्नि और यज्ञ किसी ना किसी रूप मे प्रतिष्ठित है पर सनातन धर्म में उसका शुद्धतम और परिष्कृत रूप हमें दिखाई देता है।
 
गिरिजाशंकर दुबे प्रधान आर्य समाज लालगंज बस्ती ने कहा कि यज्ञ से हमारे सभी सोलह संस्कार प्रारम्भ होते हैं। इसके अलावा पर्वों को भी यज्ञ के माध्यम से ही मनाया जाता है। इसी विधा को विश्व में फैलाने के लिए *विश्व यज्ञ दिवस* मनाया जाना हितकर है। इससे जहाँ एक ओर लोग रोगों से बचेंगे वहीं आपसी सौहार्द भी बढ़ेगा। आज बस्ती जिले के चारों तहसीलों में लोगों ने अपने घरों गावों में यज्ञ किया है।
 
बस्ती में अलख निरंजन आर्य, ओम प्रकाश आर्य, गरुण ध्वज पाण्डेय, नितीश कुमार, शिव श्याम, श्याम कुमार, वेद कुमार आर्य, मनीष आर्य, राधेश्याम आर्य, हरैया में सूर्य प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, आनन्द स्वरूप सिंह, जमुना पाण्डेय, हनुमान आर्य, शिवपूजन आर्य, शेष कुमार उपाध्याय, पवन कुमार, सुभाष चन्द्र आर्य,नवल किशोर चौधरी, मुरलीधर भारती, रश्मि आर्य, आनन्द स्वरूप, कंचनलता आर्य, रजनी आर्य, कौशल सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, मनोज गुप्ता, पुष्पा पाण्डेय, शिवांग पाण्डेय, उपेन्द्र आर्य, भानपुर में सुभाष सोनी, घनश्याम सिंह
सिद्धार्थनगर में हरिपति पाण्डेय और संतकबीर नगर में अशोक आर्य और ओम प्रकाश आर्य के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया।
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel