बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपति और उसके बेटे को रौंदा

बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपति और उसके बेटे को रौंदा

 रायबरेली
 
गुरुबक्शगंज क्षेत्र के रायबरेली रोड पर बदई का पुरवा गांव के निकट शुक्रवार की शाम को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपति व उसके मासूम बेटी को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे लालू मजरे रासीगांव  निवासी मंजेश कुमार (30) पुत्र ओमप्रकाश पत्नी काजल (28) अपने छह वर्षीय बेटे चीकू, तीन वर्षीय बेटी कनिका व दुधमुंही बिटिया माही को मोटरसाइकिल से अपनी सुसराल टिकारी थाना मिल एरिया जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक बदई पुरवा मोड़ क पास पहुंची सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मंजेश, काजल व कनिका की मौके पर ही मौत हो गई।
 
जबकि चीकू व माही गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया और  पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शवों को पोस्टमार्डम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया गया।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024