भूमि विवाद को लेकर महिला ने की आत्मदाह का प्रयास
अमित जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में बीते शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया। इस दौरान एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास की। खबरों के मुताबिक ग्राम सभा कानापार निवासी ब्लाक प्रमुख धानी महबूब आलम राइनी की
अमित जायसवाल
बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में बीते शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया। इस दौरान एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास की। खबरों के मुताबिक ग्राम सभा कानापार निवासी ब्लाक प्रमुख धानी महबूब आलम राइनी की स्टेट बैंक के पास खाली जमीन है।
मनोज राय के लोगों द्वारा जबरन ट्राली से ईंट गिराने और निर्माण कार्य शुरू कराए जाने पर दूसरे पक्ष के महिलाओं और पुरुषों ने विरोध करना शुरू कार दिया। इसी बीच एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मामला गंभीर होता देख मौके पर मौजूद बृजमनगंज पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को विवादित स्थान से हटाया तब जाकर मामला शांत हो सका।

Comment List