
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने हजारो लोगो के साथ जनपद मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन को बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने हजारो लोगो के साथ जनपद मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन को बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ सहित तमाम सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आत्माराम यादव ने किया। धरना के उपरान्त छरू सूत्रीय मागो को लेकर राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। इस धरना को संबोधित करते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजभर ने केंद्र सरकार पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से पिछड़े वर्ग के लोगों पर शामत आ गई है जगह-जगह उनके ऊपर अन्याय अत्याचार बढ़ गए हैं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। नैतिक रूप से इन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वक्ताओ ने हाथरस की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए दोषियो को फासी एवं पीडिता के परिजनो को एक करोड़ रुपये तथा परिवार में एक सरकारी नौकरी की माग किया। साथ ही साथ अमर सिंह को वापस नौकरी पर रखने, किसानों के ऊपर लगाए गये फर्जी मुकदमे को वापस न लेने की दशा मे उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दिया। धरने को मुख्य रूप से लालमणि पटेल, अली हसन, लालजी गौतम, विकास सक्सेना, जावेद अहमद अभिषेक रमन, बुद्धप्रिय पासवान, रवीन्द्र वर्मा, रमाशंकर जेआर राजवंशी, सुनील गौड, जियालाल चट्टान उर्मिला वर्मा गुलशन कुमार आदि लोगो ने सम्बोधित किया ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List