
अन्य दलो की अपेक्षा भाजपा कार्यकर्ता काफी मजबूतः डिप्टी सीएम
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो बांगरमऊ-उन्नाव। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनावों से पूर्व भाजपा ने जो वायदे किए थे, सभी पूरे किए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की तुलना में काफी मजबूत हैं। वह ईमानदारी लगन और मेहनत से काम करते हैं।विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत स्थानीय श्याम कलां
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो बांगरमऊ-उन्नाव। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनावों से पूर्व भाजपा ने जो वायदे किए थे, सभी पूरे किए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की तुलना में काफी मजबूत हैं। वह ईमानदारी लगन और मेहनत से काम करते हैं।विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत स्थानीय श्याम कलां गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता उपचुनाव में जुट जाए। हर हाल में इस सीट को भाजपा की झोली में डालना है।
-
अन्य दलो की अपेक्षा भाजपा कार्यकर्ता काफी मजबूतः डिप्टी सीएम
उपचुनाव को लेकर भरी हुंकार, हर हाल में जीतनी है सीट
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों के अंतर से जिताना है। श्री शर्मा ने बूथ संयोजकों से बारी-बारी से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनी। खास बात यह रही कि वह किसी भी संभावित दावेदार से नहीं मिले। जिससे दावेदारों के चेहरे उतर गए। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि अभीतक इस विधानसभा क्षेत्र में 397 बूथ थे लेकिन कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बूथों की संख्या बढ़ाकर 507 कर दी गई है।
इसलिए प्रत्येक बूथ की कमेटी का गठन किया जाए। कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात करें। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत तथा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकिशोर रावत तथा संचालन जिला महामंत्री विपिन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अरुण कुमार सिंह, ममता सिंह, पुनीत गुप्ता, नीरज गुप्ता, विकास गुप्ता के अलावा सभी बूथ संयोजक और कार्यकर्ता शामिल हुए।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List