मंत्री ने एसआरएन हाॅस्पिटल का निरीक्षणकिया

मंत्री ने एसआरएन हाॅस्पिटल का निरीक्षणकिया। स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज। , संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एसआरएन हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानु चन्द्र गोस्वामी एवं मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य श्री एस0पी0 सिंह मौजूद थे। मंत्री ने एसआरएन

‌मंत्री ने एसआरएन हाॅस्पिटल का निरीक्षणकिया।

‌ स्वतंत्र प्रभात।

‌ प्रयागराज।

‌, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एसआरएन हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानु चन्द्र गोस्वामी एवं मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य श्री एस0पी0 सिंह मौजूद थे।

‌मंत्री ने एसआरएन हाॅस्पिटल के प्रधानाचार्य से कोविड 19 से संक्रमित भर्ती मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्हें जिस वार्ड में रखा गया है, वहां की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। भर्ती मरीजों का उपचार किस प्रकार से किया जा रहा है, के बारे में जानकारी ली साथ ही शासन स्तर से जो सुविधा अनुमन्य है, उसका लाभ भर्ती मरीजों को दिया जा रहा है कि नहीं, इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए व उनकी देखभाल की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।

‌ एसआरएन हाॅस्पिटल में बनाये गये कोविड 19 रोगी सहायता केन्द्र में स्वयं जाकर यह देखा कि ड्यूटी में तैनात कर्मी किस प्रकार से मरीजों की देखभाल करते है। उन्होंने मरीजों की देखभाल में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मिंयों व डाॅक्टरों की इस महामारी के दौरान किये गये कार्यों की सराहना की और कहा कि मानव सेवा ही सर्वोपरी है। उन्होंने एसआरएन के प्रधानाचार्य को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।

‌ प्रयागराज से दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024