दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला वजीरगंज गोण्डा-थानाध्यक्ष संजय दुबे द्वारा दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर वृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त मुन्नालाल विश्वकर्मा पुत्र रामसागर विश्वकर्मा स्थानीय थानाक्षेत्र के ही ग्रामसभा काशीपुर नंदापुरवा का निवासी है। अभियुक्त के खिलाफ काशीराम विश्वकर्मा पुत्र रामधीरज विश्वकर्मा निवासी कादीपुर रमई पुरवा ने स्थानीय

ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला

वजीरगंज गोण्डा-
थानाध्यक्ष संजय दुबे द्वारा दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर वृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मुन्नालाल विश्वकर्मा पुत्र रामसागर विश्वकर्मा स्थानीय थानाक्षेत्र के ही ग्रामसभा काशीपुर नंदापुरवा का निवासी है।

अभियुक्त के खिलाफ काशीराम विश्वकर्मा पुत्र रामधीरज विश्वकर्मा निवासी कादीपुर रमई पुरवा ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी थी।
तहरीर में वादी ने अपने पुत्री संगीता उम्र 22 वर्ष से दहेज की मांग करने व मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप मुन्नालाल विश्वकर्मा पर लगाया था।

जिसपर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष द्वारा कार्यवाही करते हुए 07 अप्रैल 2020 को अभियुक्त के खिलाफ थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जिसे 09 अप्रैल 2020 को महराजगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के साथ उप निरीक्षक प्रतीक पाण्डेय,हेड कांस्टेबल बलराम धर दूबे व कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024