
युवा उत्थान सेवा समिति द्वारा जागरूकता अभियान जारी
मास्क व साबुन किया गया वितरित संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक,गोण्डा – युवा उत्थान सेवा समिति द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को इस अभियान में समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा घर- घर जाकर सामाजिक दूरी रखते हुए हाथ धोने का साबुन व मास्क वितरित किया गया। कार्यक्रम
मास्क व साबुन किया गया वितरित
संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक,गोण्डा –
युवा उत्थान सेवा समिति द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को इस अभियान में समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा घर- घर जाकर सामाजिक दूरी रखते हुए हाथ धोने का साबुन व मास्क वितरित किया गया।
कार्यक्रम के पदाधिकारियों ने लोगों को इस बीमारी से बचने के उपाय बताए साथ ही साथ उनको अफवाहों से बचने की सलाह भी दी। उक्त कार्यक्रम मुजेहना ब्लॉक के राजगढ़, परसपुर, छजवा, बनगायी, करमडीह और आस पास के अन्य ग्राम सभाओ के लोगो के बीच में चलाया गया।
आपको बताते चलें कि युवा उत्थान सेवा समिति द्वारा यह कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संत श्री छोटे बाबा जी, मोतीगंज थाना के उप निरीक्षक प्रदीप कुमार गंगवाल, जय प्रकाश दुबे उर्फ जेपी भैया, वेद प्रकाश वर्मा, सुनील दत्त, सुनील वर्मा, बृजेश कुमार, जिला जीत, रामफूल, परमानंद, विजय कुमार वर्मा, विपिन कुमार, नीरज शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List