
मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने आसपास के असहायों की सूची भेजे- अशोक मौर्या /
मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने आसपास के असहायों की सूची भेजे- अशोक मौर्या संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के सेमराधनाथ मंडल के मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्या ने कहा कि भाजपा सेमराधनाथ मंडल के समस्त महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्याय, मंत्री , सेक्टर प्रमुख तथा बुथ अध्यक्षो से कोरोना वायरस से लड़ने के लिए
मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने आसपास के असहायों की सूची भेजे- अशोक मौर्या
संतोष तिवारी (रिपोर्टर )
भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के सेमराधनाथ मंडल के मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्या ने कहा कि भाजपा सेमराधनाथ मंडल के समस्त महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्याय, मंत्री , सेक्टर प्रमुख तथा बुथ अध्यक्षो से कोरोना वायरस से लड़ने के लिए समस्त जन मानस को अपने ही आवास पर रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आह्वान किया गया है। कहा कि इस समय उन लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है भोजन के लिए,जो लोग रोज़ काम करने के लिए जाते थे और जो काम के बदले में पैसा मिलता था उसी से उनकेे घर का भोजन बनता था यानी रोज कुआं खोद कर रोज पानी पीने वाला मजबूर मजदूर जैसे आदिवासी मुसहर, तथा अत्यंत ही निर्धन व्यक्तियों को चिन्हित करके उन लोगों का नाम, पिता/पति का नाम , गांव का नाम , सेक्टर का नाम तथा जाति लिखकर सूची बनाये रखे ताकि इन लोगों के घरों पर भोजन पहुंचाने में कोई कठिनाई न हो। अध्यक्ष ने लोगों से सूची को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर सूचित करने की बात कही।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List