
एग्रो एग्री जंक्शन से किसान होंगे लाभान्वित
ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला तरबगंज,गोण्डा – स्थानीय विकासखंड मुख्यालय पर आर एन एग्रो एग्री सेल्युशन सेंटर प्राईवेट लिमिटेड आगरा द्वारा संचालित एग्रो एग्री जंक्शन सेंटर का उद्घाटन किया गया। एग्री एग्रो जंक्शन के प्रोपराइटर नीरज तिवारी द्वारा खोले गये एग्री एग्रो जंक्शन केंद्र पर आगरा से आये सहायक डायरेक्टर जनाब कादिर व उनके सहयोगियों द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला
तरबगंज,गोण्डा –
स्थानीय विकासखंड मुख्यालय पर आर एन एग्रो एग्री सेल्युशन सेंटर प्राईवेट लिमिटेड आगरा द्वारा संचालित एग्रो एग्री जंक्शन सेंटर का उद्घाटन किया गया।
एग्री एग्रो जंक्शन के प्रोपराइटर नीरज तिवारी द्वारा खोले गये एग्री एग्रो जंक्शन केंद्र पर आगरा से आये सहायक डायरेक्टर जनाब कादिर व उनके सहयोगियों द्वारा फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया गया।
डायरेक्टर जनाब कादिर ने उपस्थित किसानों से वार्ता के दौरान आधुनिक खेती,कृषि तकनीक, मछली पालन,नेट हाउस,पाली हाउस,बागवानी व मधुमक्खी पालन जैसे अनेको योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

मौजूद किसानों से क्रमवार वार्ता के दौरान खेती में आने वाली समस्याओं के निराकरण सम्बंधित सुझाव भी दिए।
मौजूदा व आने वाले समय मे किसानों की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि किसान ही देश के विकास की रीढ़ है।
सुनियोजित व सुव्यवस्थित ढंग से खेती करके किसान समृद्धि बन सकता है।
उंन्होने बताया कि कृषि से संबंधित समस्त जानकारी पाने के लिए तरबगंज एग्रो एग्री जंक्सन पर उपलब्ध कराने की बात कही।
उक्त मौके पर किसान शिवशंकर मिश्रा,रामकृपाल पाण्डेय,हरीश तिवारी,शिवप्रकाश तिवारी,वशिष्ठ दुबे,चंद्रकुमार सिंह,घनश्याम पाण्डेय,दुर्गाप्रसाद शुक्ल,ननकुन मिश्रा, देवकुमार शुक्ला, बद्री निवास तिवारी, संतकुमार पाण्डेय,प्रेमकुमार पाण्डेय,दुर्गाप्रसाद पाण्डेय,रुपनाथ शुक्ला, अजय कुमार शुक्ल व अन्य किसान उपलब्ध रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत

Comment List