बीएचईएल में चल रही शतरंज़ प्रतियोगिता में ओ एन जी सी ने बाजी मारी

बीएचईएल में चल रही शतरंज़ प्रतियोगिता में ओ एन जी सी ने बाजी मारी

जगदीशपुर (अमेठी)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड जगदीशपुर में चल रही ऑल इंडिया पी एस यू शतरंज़ प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए छठे औऱ सातवें राउंड में ओ एन जी सी का दबदबा कायम रहा औऱ अन्ततः जहां बाज़ी ओ एन जी के हाथ लगी वही एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया दूसरे और भारतीय जीवन बीमा निगम

जगदीशपुर (अमेठी)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड जगदीशपुर में चल रही ऑल इंडिया पी एस यू शतरंज़ प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए छठे औऱ सातवें राउंड में ओ एन जी सी का दबदबा कायम रहा औऱ  अन्ततः जहां बाज़ी ओ एन जी के हाथ लगी वही एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया दूसरे और भारतीय जीवन बीमा निगम की टीम को  तीसरे दर्जे का खिताब मिला। सातवें औऱ अंतिम राउंड की समाप्ति के बाद 14 अंको के साथ ओ एन जी सी पहले तो 12 अंक के साथ एयरपोर्ट ऑथोरिटी 13 अंको के साथ दूसरे तथा एल आई सी 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर आयी।                       बैंक ऑफ बड़ौदा  8 अंक के साथ चौथे, बी एच ई एल  ए 5 अंकों के साथ पांचवें, रिजर्व बैंक 4 अंक के साथ छठे, ई पी एफ ओ  2 अंक के साथ सातवें औऱ भेल की बी टीम मात्र एक अंक प्राप्त कर आखिरी पायदान पर रही ।                    

 शनिवार को खेल में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए बी एच ई एल ए की ओर से  खिलाडी ए एलेनचेझियान ने एल आई सी के महिला ग्रैंड मास्टर किरन मनीषा को हराया।                    

 प्रतियोगिता के बाद  समापन समारोह में मुख्य अतिथि बी एच ई एल के कार्यपालक निदेशक गौतम चाकलादार ने विजेता ओ एन जी सी, उप विजेता एयरपोर्ट अथॉरिटी तथा तीसरे स्थान पर रही एल आई सी की टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन हेतु ओ एन जी सी के ग्रैंड मास्टर विदित संतोष गुजराती, एस पी सेतुरमन, कोनेरू हम्पी, दीप सेन गुप्ता तथा एल आई सी के ग्रैंड मास्टर के दिनेश शर्मा को बैंड प्राइज दिया गया।                     

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन केंद्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जीएम चाकलादार  ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि आप सब के सहयोग से इस प्रतियोगिता को विपरीत मौसम के बावजूद सफलता के साथ संपन्न कराने का मौका मिला।                   

उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय खिलाड़ी  कोनेरू हम्पी के इस प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ ही प्रतियोगिता में चार चाँद लगा औऱ इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी इन्हें देखने, सेल्फी लेने और आगे चलकर खेलन की प्रेरणा मिली है।                 

उन्होंने निर्णायक मंडल के अनिल रायजादा, विजय कुमार, सुश्री कविता पटेल औऱ यशराज के योगदान औऱ निर्णयों की सराहना की।                

इस अवसर पर महाप्रबंधक एस डी सिंह, अपर महाप्रबंधक वित्त पी के श्रीवास्तव,खेल संयोजक रमाकांत, एच आर प्रमुख पार्थ सारथी गौड़ा सहित बी एच ई एल के सभी अधिकारी, कर्मचारी समारोह में मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel