बीएचईएल में चल रही शतरंज़ प्रतियोगिता में ओ एन जी सी का रहा दबदबा

बीएचईएल में चल रही शतरंज़ प्रतियोगिता में ओ एन जी सी का रहा दबदबा

जगदीशपुर (अमेठी)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड जगदीशपुर में चल रही ऑल इंडिया पी एस यू शतरंज़ प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए तीसरे, चौथे औऱ पांचवें राउंड में ओ एन जी सी का दबदबा कायम रहा। तीसरे राउंड में ओ एन जी सी औऱ बी एच

  जगदीशपुर (अमेठी)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड जगदीशपुर में चल रही ऑल इंडिया पी एस यू शतरंज़ प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए तीसरे, चौथे औऱ पांचवें राउंड में ओ एन जी सी का दबदबा कायम रहा।                      

तीसरे राउंड में ओ एन जी सी औऱ बी एच ई एल ए के मुकाबले में ओ एन जी सी को 4 औऱ  बी एच ई एल ए को जीरो अंक, एल आई सी और बी एच ई एल बी के मुकाबले में एल आई सी को 3.5 और बी एच ई एल बी को 0.5 अंक, आर बी आई और ई पी एफ ओ के मुकाबले में आर बी आई को 3 व ई पी एफ ओ को 1 अंक तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ बड़ौदा के मुकाबले में ए ए ई को 4 व बी ओ बी को जीरो अंक मिला।                  चौथे राउंड के खेल में बी ओ बी और बी एच ई एल ए की भिड़ंत में बी ओ बी की टीम ने बी एच ई एल ए को 4 – 0 से, ए ए आई ने आर बी आई को 3 – 1, ई पी एफ ओ ने बी एच ई एल बी को 2.5 – 1.5 से तथा ओ एन जी सी ने एल आई सी को 3.5 – 0.5 से हराया ।                     पांचवे राउंड में में एल आई सी ने बी एच ई एल ए को  4 – 0 से ओ एन जी सी ने ई पी एफ ओ को  4 – 0 से ए ए आई  ने बी एच ई एल बी को 4 – 0 से  बी ओ बी  ने आर बी आई को  2.5 – 1.5 से हराया।                     

अब तक हुए खेल में दूसरे दिन की खेल समाप्ति पर ओ एन जी सी 10 अंको के साथ पहले स्थान पर, ए ए आई  10 अंक के साथ दूसरे, एल आई सी 8  अंक के साथ तीसरे,   बी ओ बी 6 अंक के साथ चौथे, आर बी आई,  ई पी एफ ओ, बी एच ई एल ए  सभी बराबर 2 अंक के साथ पांचवें और बी एच ई एल बी  जीरो अंक के साथ आख़िरी पायदान पर है।                       आज के खेल में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए बी एच ई एल बी की ओर से भोपाल इकाई के खिलाड़ी अख्तर खान ने एल आई सी के ग्रैंड मास्टर श्रीराम झा को छकाते हुए मैच ड्रा कराया। कार्यपालक निदेशक गौतम चाकलादार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।                   

  आज प्रतियोगिता के तीन औऱ राउंड के बाद शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह होगा।Attachments area

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel