बच्चो ने जादुई प्रयोग कर वैज्ञानिक रहस्यो को सीखा

बच्चो ने जादुई प्रयोग कर वैज्ञानिक रहस्यो को सीखा

संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक,गोण्डा-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने जादुई प्रयोग कर वैज्ञानिक रहस्यों को सीखा। इसके साथ ही हवा में तैरती हुई जादुई पेंसिल को भी बच्चो ने बनाया। इटियाथोक शिक्षाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एकडंगा में बच्चों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शुक्रवार को वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम और सीबी

संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक,गोण्डा-
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने जादुई प्रयोग कर वैज्ञानिक रहस्यों को सीखा। इसके साथ ही हवा में तैरती हुई जादुई पेंसिल को भी बच्चो ने बनाया। इटियाथोक शिक्षाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एकडंगा में बच्चों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शुक्रवार को वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम और सीबी रमन को याद किया।

विद्यालय में बच्चों ने कई जादुई प्रयोग करे और विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बच्चों ने प्रयोग में छिपे वैज्ञानिक रहस्य के बारे में सीखा। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज दीक्षित ने बताया कि बच्चों को जादू और खेल में अत्यधिक रुचि होती है। प्रत्येक जादू के रहस्यों को जानने की जिज्ञासा उनमे होती है।

कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों ने कई विज्ञान के प्रयोग किए, जिसमें दीपांकर और अवधेश ने हवा में तैरती जादुई पेंसिल बनाई और अंतिमा, किंजल, रन्ना व काजल ने वायुदाब के प्रयोग किए। इसके साथ ही बच्चो ने जादुई माचिस का प्रयोग भी किया।
साथ ही विद्यालय में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन भी बच्चो के बीच किया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel