अनोखी शादी.. आदिगंगा गोमती की मध्यधार में वर-बधू ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

अनोखी शादी..  आदिगंगा गोमती की मध्यधार में वर-बधू ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

निमंत्रण में कार्ड की जगह गीता की पुस्तक की भेंट। सुल्तानपुर :- बृहस्पतिवार को जिले में हुई एक अनोखी शादी के बंधन। चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें। दूल्हा दुल्हन ने। गोमती नदी के बीच धार में नाव पर एक दूसरे के गले में बर्बाद पहना कर। शादी रचाई। हम बात कर रहे हैं

निमंत्रण में कार्ड की जगह गीता की पुस्तक की भेंट।

अनोखी शादी..  आदिगंगा गोमती की मध्यधार में वर-बधू ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

सुल्तानपुर :-
बृहस्पतिवार को जिले में हुई एक अनोखी शादी के बंधन। चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें। दूल्हा दुल्हन ने। गोमती नदी के बीच धार में नाव पर एक दूसरे के गले में बर्बाद पहना कर। शादी रचाई।
हम बात कर रहे हैं सुल्तानपुर जिले के सीताकुंड घाट की। जहां पर दरियापुर के रहने वाले अनुराग गुप्ता ने अपने विवाह हेतु एक अनोखा तरीका इस्तेमाल किया। उन्होंने फिजूल खर्ची को त्यागते हुए पूरे धार्मिक रीती-रिवाज से आदि गंगा गोमती की धार में विवाह रचाया। इस विवाह की खास बात यह थी कि इस अनोखे विवाह को लेकर दूल्हे के परिवार में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी क्योंकि दूल्हे की ज़िद ही कुछ ऐसी थी। परिवार हाथी घोड़ा बारात आदि के साथ विवाह करना चाहता था किन्तु दूल्हा समाज में नया फिजूल खर्ची एवं प्रकृति से जुड़े धार्मिक सन्देश देने हेतु कुछ नया करना चाहता था। आखिरकार दूल्हे की ज़िद कामयाब हुयी परिवार वाले भी मान गए। मिर्जापुर से चलकर दुल्हन के परिवार वाले भी सीताकुंड के घाट पर पहुंचे। जहाँ पर विधिवत साज-सज्जा भी की गयी थी, नाव को फूलों से सजाया गया। पूरे धार्मिक रीति-रिवाज़ से शहनाई की धुन पर वर-बधू ने गोमती नदी के बीचो बीच नाव पर सवार होकर एक दुसरे के गले में वरमाला पहनाये। इस अनोखे वैवाहिक कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों लोग इकठ्ठा हुए। अनुराग का विवाह चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुराग ने बताया कि इस शादी को लेकर वे काफी उत्साहित हैं उनके मन में प्रकृति के बीच में नए अंदाज से शादी रचाने का विचार था। उन्होंने बताया कि विवाह में आने के लिए कार्ड न देकर गीता की पुस्तक भेंट की गयी इससे लोगों का मन धर्म की तरफ जायेगा। लोग शादी के बाद कार्ड फेंक देते हैं किन्तु गीता लोगों को धर्म की तरफ जोड़ती है।

रिपोर्ट – राजकुमार यादव

अनोखी शादी..  आदिगंगा गोमती की मध्यधार में वर-बधू ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला
अनोखी शादी..  आदिगंगा गोमती की मध्यधार में वर-बधू ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel