एक शाम पुलवामा शहीदों के नाम,सजेगी विराट कवि सम्मेलन की महफ़िल

एक शाम पुलवामा शहीदों के नाम,सजेगी विराट कवि सम्मेलन की महफ़िल

उपजिलाधिकारी कर्नलगंज ज्ञान चन्द्र गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि संवाददाता -जय दीप सिंह सरस परसपुर,गोण्डा-परसपुर क्षेत्र में सोमवार की एक शाम पुलवामा शहीदों के नाम कवि सम्मेलन आयोजित होगा। राष्ट्रीय कवि संगम एवं सूकरखेत तुलसीधाम विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक कवि जयदीप सिंह सरस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने

उपजिलाधिकारी कर्नलगंज ज्ञान चन्द्र गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि

संवाददाता -जय दीप सिंह सरस

परसपुर,गोण्डा-
परसपुर क्षेत्र में सोमवार की एक शाम पुलवामा शहीदों के नाम कवि सम्मेलन आयोजित होगा। राष्ट्रीय कवि संगम एवं सूकरखेत तुलसीधाम विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक कवि जयदीप सिंह सरस ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि आज शाम छह बजे से प्रारंभ होने वाले इस श्रद्धांजलि एवं काव्यांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान चन्द्र गुप्ता उपजिलाधिकारी कर्नलगंज व विशिष्ट अतिथि के रूप में मो. राजिद खण्ड विकास अधिकारी परसपुर तथा राम अवतार यादव थानाध्यक्ष परसपुर के साथ साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठित कवियों व साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है ।

जिसमें वरिष्ठ कवि हीरा सिंह मधुर कृष्ण कुमार सिंह दीप डॉ० सन्त शरण त्रिपाठी सन्त रवींद्र पाण्डेय रवि मुकेश सोनी राम लखन यज्ञसैनी समेत अन्य कवि प्रतिभाग करेंगे। सूरज सिंह संजीत सिंह अजय प्रताप सिंह महेश सिंह समेत अन्य युवा कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुये हैं। यह कार्यक्रम परसपुर क्षेत्र के ग्राम नन्दौर के बंधा चौराहे के निकट हनुमान मन्दिर परिसर में आयोजित होगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024