
एसपी डॉ0 ख्याति गर्ग के अभियान के चलते दो अभियुक्त अवैध मादक पदार्थों के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे
अमेठी। 14 फरवरी, शुक्रवार, पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन मे लगातार अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत मोहनगंज थाने को कामयाबी मिली है। जिसमे 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय हमराह का0 सोनू
अमेठी। 14 फरवरी, शुक्रवार, पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन मे लगातार अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध अभियान जारी है।

इसी अभियान के तहत मोहनगंज थाने को कामयाबी मिली है। जिसमे 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय हमराह का0 सोनू यादव द्वारा अभियुक्त राज कुमार पुत्र विजय बहादुर नि0 ग्राम पूरे मुकुन्द थाना मोहनगंज को 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 31/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

साथ ही इसी थाने की पुलिस ने 20 ली अवैध कच्ची शराब के साथ 1 और अभियुक्त गिरफ्तार किया। उ0नि0 इन्द्रपाल सिंह मय हमराह का0 अनिरूद्ध यादव व का0 सौरभ अग्रहरि द्वारा अभियुक्त रामसेवक पुत्र रामदुलारे नि0 ग्राम गोकुला मजरे विराज थाना मोहनगंज को 20 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 30/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List