
समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक,गोण्डा –भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र में विचार गोष्ठी का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान संबंधित पार्टी के अनेक स्थानीय कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजूद रहे। इटियाथोक मडंल के सेक्टर अर्जुनपुर मे आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता
संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक,गोण्डा –
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र में विचार गोष्ठी का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान संबंधित पार्टी के अनेक स्थानीय कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजूद रहे।

इटियाथोक मडंल के सेक्टर अर्जुनपुर मे आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी जमा हुए। समर्पण दिवस पर यहां एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इटियाथोक मंडल के महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे।
उन्होंने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किये। किसान मोर्चा के जिला मंत्री पवन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को अंत्योदय व एकात्म मानव वाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देश की अखंडता के लिए समर्पित रहा है। विचार गोष्ठी का संचालन पवन सिंह ने किया।
इस दौरान सेक्टर संयोजक शोनू पाडेय, मडंल उपाध्यक्ष बब्लू तिवारी, मंडल मंत्री अजय राठौर सहित शिवानंद पाडेय, अरूण कुमार, माधवराज, अलोक कुमार, राकेश वर्मा व बुथ अध्यक्ष गण तथा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवम स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List