.jpg)
जिला कांग्रेस भवन में मनाया गया प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन
ब्यूरो रिपोर्ट – जयदीप शुक्ला गोण्डा- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 48वां जन्मदिन जिला कांग्रेस भवन गोंडा में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की तत्पश्चात एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। शहर अध्यक्ष
ब्यूरो रिपोर्ट – जयदीप शुक्ला
गोण्डा-
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 48वां जन्मदिन जिला कांग्रेस भवन गोंडा में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की तत्पश्चात एक गोष्ठी भी आयोजित की गई।
शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को प्रियंका गांधी जैसी नेताओं की आवश्यकता है, जो गरीब, मजलूम, किसान के घर जाकर उनका हाल लेती हैं। आज देश में जो सरकार चल रही है, वह मजलूमों, असहाय लोगों पर जुल्म ढा रही है, नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही है।
जेलों में उन्हें ठूंसा जा रहा है, जिसकी लड़ाई प्रियंका गांधी लड़ रही हैं। ऐसी नेता जिसके अंदर लोग इंदिरा गांधी जी का अक्स देख रहे हैं। उनके गुण देख रहे हैं।
इस अवसर पर शिव कुमार दुबे, अमरजीत सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष चंद्र पांडे, ज्ञान चंद श्रीवास्तव, त्रिलोकी तिवारी, तौव्वाज खां, अजय रस्तोगी, ओबैदुर्रह्मान ने अपने-अपने विचार रखे तथा देव प्रकाश मिश्रा, रफी राइनी, मोबीन खान, सगीर बाबा, वीके श्रीवास्तव, शहजादे मेवाती, अशोक कुमार सिंह, छेददन, जमील खां, अनीश नाना, हरिराम, शिव प्रसाद मिश्रा, अंबुज मिश्रा, एबादुर्रह्मान, मोहम्मद शमी आदि उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List