कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद सेवा भवन बंद

कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद सेवा भवन बंद

अलीगढ़। नगर निगम कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद सेवा भवन आम लोगों के लिए बंद रहा सेवा भवन के गेट पर तैनात गार्डों ने लोगों को संक्रमण की जानकारी देते हुए अंदर ना जाने को कहा।सेवा भवन की बिल्डिंग व तीनों फ्लोर को सैनिटाइज किया गया है। एक दिन पहले नगर निगम के टैक्स

अलीगढ़। नगर निगम कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद सेवा भवन आम लोगों के लिए बंद रहा सेवा भवन के गेट पर तैनात गार्डों ने लोगों को संक्रमण की जानकारी देते हुए अंदर ना जाने को कहा।सेवा भवन की बिल्डिंग व तीनों फ्लोर को सैनिटाइज किया गया है।

एक दिन पहले नगर निगम के टैक्स विभाग का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया था।इसके बाद नगर निगम को जनसामान्य के लिए बंद कर दिया।

ग्राउंड फ्लोर पर आरआई के कमरे को सील कर दिया गया है। नगर निगम के मुख्य गेट के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया गया है कि नगर निगम से संबंधित काम ऑनलाइन निस्तारित कराएं।नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन टैक्स जमाकर सकते हैं। सफाई,स्ट्रीट लाइट व पानी को लेकर कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने बताया कि सेवा भवन को सैनिटाइज कराया गया और पहले फ्लोर के उस स्थान को सील कर दिया गया है,जहां पर कर्मचारी बैठते थे।लोगों से अपील है कि वह ऑनलाइन कार्य कराएं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel