विद्युत विभाग ने नाली में गडवा दिया विद्युत पोल

नाली ब्लॉक होने से सीसी रोड के ऊपर से बह रहा दूषित पानी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिवगढ़,रायबरेली। जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार का सख्त निर्देश है कि बारिश में गांव से लेकर शहर तक जल भराव की स्थिति न उत्पन्न होने पाए जिसको लेकर सरकार ने पहले से संबंधित अधिकारियों को नालो एवं नालियों की सफाई के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर विद्युत पोल गाड़ने का काम कर रही कार्यदाई संस्था ने शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 शिवली में रामहर्ष मौर्य के घर के पास बनी पक्की नाली में विद्युत पोल करवा दिया है जिसके चलते घरों से निकलने वाला नापदानों का दूषित पानी नाली से बहने के बजाय सीसी रोड के ऊपर से बह रहा है जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ के जेई रवि गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है दिखवाया जाएगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें