
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रमुख अभियंता ने ‘एपी बांध’ का किया निरीक्षण
On
जिले के अहिरौली दान-पिपरा बांध पर स्वीकृत 104 करोड़ की लागत से नौ परियोजनाओ पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।यहा बाढ़ पूर्व चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करने आये लखनऊ के प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) अशोक कुमार सिंह द्वारा सोमवार को नरवाजोत पिपराघाट मार्ग के किमी 2.300 से किमी 2.700
-
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रमुख अभियंता ने एपी बांध का किया निरीक्षण
जिले के अहिरौली दान-पिपरा बांध पर स्वीकृत 104 करोड़ की लागत से नौ परियोजनाओ पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।यहा बाढ़ पूर्व चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करने आये लखनऊ के प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) अशोक कुमार सिंह द्वारा सोमवार को नरवाजोत पिपराघाट मार्ग के किमी 2.300 से किमी 2.700 एवं एपी बांध के किमी 1.00 पर विभिन्न छः परियोजनाओं का अवलोकन किये।लेकिन अहिरौली दान बांध पर हो रहे तीन परियोजना के कार्यो का देर रात हो जाने के कारण निरीक्षण नही कर पाए। मौके पर उपस्थित अधिकारीगण केके राय अधीक्षण अभियंता,भरत राम अधिशासी अभियंता,आमोद कुमार सिंह सहायक अभियंता को निर्देशित किया है कि आगामी बाढ से पुर्व समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्वक कार्य पुर्ण करा लें। जिससे कि तटबंध को सुरक्षित किया जा सके एवं जन हानि व धन हानि से बचाया जा सके। कुशीनगर किसान मोर्चा भाजपा के वरिष्ठ नेता जेके सिंह ने बताया कि प्रमुख अभियंता द्वारा एपी बांध निरीक्षण में देर रात हो जाने के कारण अहिरौली दान बांध का निरीक्षण नही कर सके।जेके सिंह ने बताया कि प्रमुख अभियंता ने कहा है कि अहिरौली दान बांध पर हो रहे विभिन्न परियोजनाओं का भी निरीक्षण करने का आश्वासन दिए है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

25 Mar 2023 20:13:26
प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसानों को हर चौथे माह में 2000 रुपए मिलते है
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List