निर्धारित समय से पहले व बाद भी खुली दुकानें पुलिस प्रशासन मौन

निर्धारित समय से पहले व बाद भी खुली दुकानें पुलिस प्रशासन मौन

व्यापारी जुटे लॉकडाउन का उल्लंघन करने में ललितपुर- नगर में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने लोगों की रोजमर्रा की सामग्री की दुकानों को ही निर्धारित समय-सीमा में खोलने की अनुमति दी है। जबकि पिछले कुछ दिनों से नगर में अन्य प्रकार की सामग्री की दुकानों


व्यापारी जुटे लॉकडाउन का उल्लंघन करने में

ललितपुर-

 नगर में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने लोगों की रोजमर्रा की सामग्री की दुकानों को ही निर्धारित समय-सीमा में खोलने की अनुमति दी है। जबकि पिछले कुछ दिनों से नगर में अन्य प्रकार की सामग्री की दुकानों को भी व्यापारियों द्वारा खोला जा रहा है। जो लॉकडाउन का उल्लंघन करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा जिन दुकानों को अनुमति है वह समय से पहले खोल रहे तो समय खत्म होने के बाद भी खोलकर बैठ रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन नहीं कर रहे है।


नगर में जिन दुकानों को निर्धारित समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति है उनमें से अधिकांश दुकानदार समय से पहले ही खोल रहे हैं तो कुछ समय समाप्त होने के बाद तक दुकान खोल रहे हैं। इसी तरह जिन दुकानों को लॉकडाउन में खुलने की अनुमति नहीं है वह भी अपनी दुकान की शटरें आधी ऊंची करके बैठ जाते हैं। जिससे लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। कोरोना वायरस प्रदेश में भी जिस तेजी से फैल रहा है उसके बाद भी नगर के लोग इसे लेकर गंभीर होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।


जो इस काम में मुस्तैदी व अपने परिवार की परवाह नहीं करते हुए दिन रात ड्यूटी करके पालन कराने वाले पुलिस-प्रशासन के अमले के साथ आंख मिचौली का खेल खेलने में लगे हुए हैं। जिससे पुलिस-प्रशासन को भी सख्ती बरतनी पड़ रही है। नगर के लोगों में इसका भय नहीं है ओर न सावधानी देखने को मिल रही है। जो सरकार की इस वायरस से लडऩे की श्रृंखला लॉकडाउन को तहस-नहस करने में लगे हुए हैं। आमजन अपनी जरूरतों को अधिक महत्व देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को भी भूल बैठे हैं।


रोजमर्रा की सामग्री के अलावा की जा रहीं अन्य सामग्री की बिक्री
प्रशासन ने लोगों की रोजमर्रा की सामग्री हेतु अनुमति दी गई थी, लेकिन भारत बाजार में दैनिक उपयोगी के अलावा अन्य प्रकार की सामग्री की बिक्री की जा रहीं है। जैसे- कपडा, वर्तन, घरों में उपयोगी होने वाली अन्य बस्तु जो कि प्लास्टिक व अन्य धातु से निर्मित है, की बिक्री की जा रहीं है। अगर भारत बाजार में सब रोजमर्रा की सामग्री के अलावा अन्य प्रकार की सामग्री की बिक्री की मंजूरी दी गई तो बुद्धिजीवियों का कहना है कि अन्य मॉलो को बंद क्यों रखा गया है, पुलिस प्रशासन की साठ-गाठ केवल भारत बाजार पर ही आर्शीवाद बना हुआ है या संरक्षण प्राप्त है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel