फिरोजाबाद के सिरसागंज में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 इंडी गठबंधन को मिलने वाला वोट पाप में भागीदार बनने जैसा, ये लोग राम मंदिर में रोड़ा था

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

फिरोजाबाद- फिरोजाबाद में गुरुवार को सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरसागंज वाले बाबा कालेश्वर की जय। बाबा नीम करौली की जय जयकार करते हुए संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी बार फिरोजाबाद आने का सौभाग्य मिला है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में आपको मतदान करके इसमें सहभागी बनना है। दो चरणों के चुनाव में आठ राज्यों में मैं गया हूं।एक ही स्वर गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार का। मोदी जी के नेतृत्व में 10 सालों के अंदर जो अभूतपूर्व कार्य हुआ है।
 
यहां से गठबंधन और बसपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। विकास मुख्य मुद्दा है। क्या कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर का निर्माण कर पाते। राम मंदिर बनने से सभी खुश हैं। राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़े रोड़े कांग्रेस, सपा और बसपा थे। इन रोड़ों को आप ताज पहनाएंगे क्या। जो लोग ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं।सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। मथुरा में जितनी भी भूमि है, वह भगवान कृष्ण की भूमि है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे।
 
ये आपके हक पर डकैती है। धार्मिकता के आधार पर देश का विभाजन हुआ था। कांग्रेस कहती है कि ओबीसी और एससी के आरक्षण के एक हिस्से को काटकर मुसलमानों को दे देंगे। जब ये सत्ता में थे तब कुछ नहीं कर पाए। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। गरीबों को मिलता ही नहीं था। दुनिया में सम्मान मिला है। आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हुआ है। देश की धमक है। मजबूत हाथों में देश होता है तो दुनियां नजरें झुकाती हैं। मजबूर हाथ में होता है तो दुनियां आंखें दिखाती है। इंदिरा गांधी ने 1970 में नारा दिया था गरीबी हटाओ। गरीबी नहीं हटी।
 
54 वर्ष बाद उनका नाती नारा दे रहा है कि गरीबी हटाएंगे। कैसे हटाएंगे। दादी के नारे को पोता तोता की तरह रट रहा है। कोरोना संकट आने पर राहुल देश छोड़कर चले गए। चुनाव जैसे आते हैं ये लोग बड़ी बड़ी घोषणाएं करते हैं। नए भारत में निश्शुल्क राशन, फ्री इलाज, जन धन खाता खुलवाए। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास को लेकर सभी के लिए काम किया है। नए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना है। रामलला मंदिर में विराजमान हो गए और बड़े बड़े माफियाओं का राम नाम सत्य कर दिया गया। सपा और बसपा के समय में क्या होता था। कांग्रेस, सपा, बसपा सुरक्षा नहीं दे सकते। सुशासन नहीं दे सकते। विकास नहीं करा सकते।
 
गरीब कल्याणकारी योजनाएं नहीं दे सकते। फिर ऐसे बोझा को ढोने से क्या फायदा। कांग्रेस कहती है अल्पसंख्यकों को मनमाना खाने को देंगे। कुछ लोग गो हत्या को बढ़ाने का काम करेंगे। आने वाली पीढ़ियां कोसेंगी। इंडी गठबंधन को मिलने वाला वोट पाप में भागीदार बनने जैसा है। आपको सावधान करने आया हूं। भाजपा पूरे देश के अंदर चुनाव लड़ रही है। मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना होगा। इसके लिए विश्वदीप को जिताकर भेजना होगा। सात मई को चुनाव है। चार जून को परिणाम आएगा। फिरोजाबाद गिलास के माध्यम से दुनिया में जाना जाता है।
 
भारत माता की जय के साथ संबोधन को समाप्त किया। अंत में जयश्रीराम के नारे लगाए।हम कालिदास नहीं जो उसे काटने का काम करेंगे। ये प्रतज्ञ राष्ट्र है यदि भारत में जातिवाद न होता यदि भारत मे अंधभक्त न होते तो 80 सीट पर कमल खिलेगा। सपा बसपा के लोगो से कहूंगा आवास देना सरकार का कर्त्तव्य है। यदि मोदी जी गरीब घर में पैदा न होते तो ये योजना न होती। मुंशी प्रेम चंद की कहानी याद कर लोग 90 प्रतिशत नंबर लाते हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार