
उम्र बढऩे पर जीवन मेंं धर्म भी बढऩा चाहिए:- मुनिश्री
व्यस्त रहना ही हमारा व्यापार श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान के छठवें दिन हुये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित ललितपुर। परम पूज्य आचार्य गुरूवर श्री विद्यासागर जी महाराज ेक मंगल आर्शीवाद, परमपूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीष एवं परम पूज्य आचार्य श्री धर्मभूषण महाराज एवं मुनि श्री विनिश्चल सागर महाराज के मंगल सानिध्य
व्यस्त रहना ही हमारा व्यापार
श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान के छठवें दिन हुये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
ललितपुर। परम पूज्य आचार्य गुरूवर श्री विद्यासागर जी महाराज ेक मंगल आर्शीवाद, परमपूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीष एवं परम पूज्य आचार्य श्री धर्मभूषण महाराज एवं मुनि श्री विनिश्चल सागर महाराज के मंगल सानिध्य मेंं श्री दि. जैन बड़ा मंदि जी में श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान चल रहा है। अष्टानका महापर्व के छठवें दिन अर्घ 512 श्री सिद्ध भगवान के पावन चरणो में समर्पित किये गए। इसके पूर्व बाल ब्रहम्चारी मनोज भेया के निर्देशन मेंं अभिषेक पूजन, शान्तिधारा एवं विधान की समस्त क्रियायें सुमधुर मंत्रोच्चार के साथ की गयी। मंगल आरती रात्रि करने का सौभाग्य सौधर्म इन्द्र परिवार हुकुमचंद निर्मला को प्राप्त हुआ। समस्त श्रेष्ठीजनों के साथ मिलकर जिनेन्द्र देव की मंगल आरती की गयी। धर्मसभा को संबोधित करते हुये आचार्य धर्मभूषण महारज ने कहा कि उर्म बढऩे के साथ-साथ जीवन में धर्म भी बढऩा चाहिए, पर आज उलटा हो रहा है। उर्म बढऩे पर लोगोंं के जीवन में भोग विलासता भी बढ़ रही है, यह ठीक नही है। उन्होंंने कहा कि अगर डिप्रेशन से बचना चाहते हो तो जीवन को व्यवस्थ रखो। उन्होंने कहा कि साधु का जीवन दिन भर धर्म ध्यान मेंं व्यस्थ रहता है। कहा कि एक बार आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज से एक विद्वान विदेशी ने पूछा कि आपका व्यापार क्या है। आचार्य श्री मुस्कुराये और कहा व्यस्त रहना ही हमारा व्यापार है। इसके पूर्व दिगम्बर जैन के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल का सम्मान किया। अपने सम्मान से अभिभूत होत हुये जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व शांति और अहिंसा के लिये किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है। शहर कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने विधान मेंं पहुंचकर मुनियों का आर्शीवाद लिया। साथ ही समिति द्वारा शहर कोतवाल का सम्मान किया गया। सभी उत्साही कार्यकर्ताओं का निरन्तर सहयोग मिल रहा है। विधान मेंं बाल ब्रहम्चारी अनूप भैया एवं अन्नू भैया का भीा सहयोग मिल रहा है। यह जानकारी मीडिय़ा प्रभारी अंतिम जैन अंतु पारौल ने प्रेस नोट के माध्यम से दी है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List