शामली कैराना की टॉप खबरे

शामली कैराना की टॉप खबरे

नगरवासियों को मिली भरपूर आपूर्ति, लोगों ने की प्रशंसा शामली कैराना। शासन प्रशासन के निर्देश पर रंगो का त्यौहार होली पर विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ पालिका प्रशासन द्वारा नगर में पेयजल आपूर्ति व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने पर नागरिकों ने नगरपालिका की जमकर प्रशंसा की। मंगलवार को शासन प्रशासन द्वारा रंगों का त्योहार होली को

नगरवासियों को मिली भरपूर आपूर्ति, लोगों ने की प्रशंसा

शामली कैराना। शासन प्रशासन के निर्देश पर रंगो का त्यौहार होली पर विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ पालिका प्रशासन द्वारा नगर में पेयजल आपूर्ति व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने पर नागरिकों ने नगरपालिका की जमकर प्रशंसा की।   मंगलवार को शासन प्रशासन द्वारा रंगों का त्योहार होली को मद्देनजर रखते हुए विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए थे, वहीं दूसरी ओर नगरपालिका परिषद चेयरमैन हाजी अनवर हसन के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह के नेतृत्व में होली के अवसर पर नगर में पेयजल आपूर्ति व साफ सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गयी थी। शामली रोड पर स्थित नलकूप नंबर 1 व पानीपत रोड छडियान स्थित नलकूप नंबर 4 पर पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने हेतु जनरेटर की दोनों स्थानों पर व्यवस्था की गई थी। पालिका के सफाई विभाग पटल पर कार्यरत लिपिक तासिम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिका के सुपरवाइजरो अबसार अहमद, राज कुमार, दीपक कुमार व सुभाष चंद द्वारा नगर में होलिका दहन स्थल के साथ-साथ गली मोहल्लों में विशेष साफ-सफाई कर चूना आदि डाला गया था। प्रशासन द्वारा की गई विशेष व्यवस्थाओं की नगरवासी भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे है



मारपीट के मामलों में पांच पर एनसीआर


शामली  कैराना। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।   क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी मोनू ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव में स्थित हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान दो सगे भाइयों विक्की व विकास तथा प्रवीण ने उसके साथ में गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की गई। उधर, आशु निवासी मोहल्ला बिसातियान ने बताया कि मोहल्ले के ही दो सगे भाई बबलू व रोहित उससे रंजिश रखते हैं, जिसके चलते दोनों भाइयों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। दोनों मामलों में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।



Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel