
लहरपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मनाया गया विज्ञान दिवस
लहरपुर सीतापुर प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक, भारत रत्न, नोबेल पुरस्कार विजेता, सी वी रामन के द्वारा आज के दिन रामन प्रभाव की ऐतिहासिक खोज किए जाने पर, आज का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मैं आज विज्ञान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर
लहरपुर सीतापुर प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक, भारत रत्न, नोबेल पुरस्कार विजेता, सी वी रामन के द्वारा आज के दिन रामन प्रभाव की ऐतिहासिक खोज किए जाने पर, आज का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मैं आज विज्ञान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी व मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित छात्राओं तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि, वर्तमान समय में जीवन के हर क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण होना आवश्यक है, क्योंकि संसार के जो देश विज्ञान के क्षेत्र में आगे हैं, वह देश विकास के क्षेत्र में भी उतना आगे हैं। इसीलिए विद्यालयों में प्रारंभ से ही बच्चों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने के लिए उन्हें विज्ञान की शिक्षा दी जा रही है।
इस मौके पर वार्डन सुनीता देवी भार्गव, केआरपी अनवर अली, शिक्षका सविता मौर्या ,दरखशा नूर, सुषमा, प्रियंका श्रीवास्तव आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उपस्थित छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List