23 फरवरी को बस्ती आयेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेसियों में उत्साह

23 फरवरी को बस्ती आयेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेसियों में उत्साह

बस्ती। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 23 फरवरी को बस्ती आ रही है। वह हर्रैया में ‘किसान जन जागरूकता रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के बस्ती आगमन को लेकर कांग्रेसी खासे उत्साहित हैं। पिछले साल मई में प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह

बस्ती। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 23 फरवरी को बस्ती आ रही है। वह हर्रैया में ‘किसान जन जागरूकता रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के बस्ती आगमन को लेकर कांग्रेसी खासे उत्साहित हैं। पिछले साल मई में प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के प्रचार में बस्ती आयी थी। इस बार यह उनका दूसरा दौरा है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रियंका गांधी 23 फरवरी को हर्रैया ब्लॉक के बी0आर0 इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। अयोध्या-बस्ती बार्डर पर घघौवा के पास से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि हर्रैया के बी आर इंटर कॉलेज में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली के जरिए प्रियंका गांधी विपक्षियों पर हल्ला बोलने के साथ ही जनता से भी जुड़ने का प्रयास करेंगी। राजकिशोर सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की धरती से होने वाली यह रैली साबित करेगी कि किस तरीके से लोग भाजपा से उब चुके हैं और वह अब कांग्रेस का साथ देने के लिए तैयार हैं। राजकिशोर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में पूर्वांचल ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में सबसे बड़ा भागीदार बनेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel