राहुल गाँधी को उमा भारती ने कहा राहुल जिन्ना

राहुल गाँधी को उमा भारती ने कहा राहुल जिन्ना

एनआरसी व सीएए के समर्थन में आयोजित गोष्ठि में शामिल होने आयी भारत हिन्दू राष्ट्र है लेकिन हिन्दू राज्य नहीं होगा ललितपुर। राहुल गाँधी को उमा भारती ने राहुल जिन्ना के नाम सम्बोधित किया। वह जनपद में भारतीय जनता पार्टी के सीएए के समर्थन में आयोजित गोष्ठि में शामिल होने आयी थी, उन्होंने कहा वर्तमान

एनआरसी व सीएए के समर्थन में आयोजित गोष्ठि में शामिल होने आयी

भारत हिन्दू राष्ट्र है लेकिन हिन्दू राज्य नहीं होगा

ललितपुर। राहुल गाँधी को उमा भारती ने राहुल जिन्ना के नाम सम्बोधित किया। वह जनपद में भारतीय जनता पार्टी के सीएए के समर्थन में आयोजित गोष्ठि में शामिल होने आयी थी, उन्होंने कहा वर्तमान समय में कांग्रेस वामपंथियों की तैयार सिक्रप्ट पर कार्य कर रही है। उन्होंने वामपंथियों जहरीला साँप की उपाधि दे दी। साथ उन्होंने कहा वर्तमान कानून से देश में रहने वाले मुस्लमानों को कोई खतरा नहीं है। विपक्षी दल जनता को डराकर भ्रमित कर रहे हैं। जिससे देश में अशान्ति फैल रही है। वह डरी हुई जनता को अपना वोट बैंक मान रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती पार्टी द्वारा चलाये जा रहे, एनआरसी व सीएए जन जागरूकता अभियान में शामिल होने जनपद में आयी। अपने चिरपरचित अंदाज में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस व अन्य दल देश में सन 47 जैसा बंटवारे का महौल बनाया जा रहा है। लेकिन वर्तमान में नेहरू की नहीं देश में मोदी की सरकार है। इसमें ऐसा सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया था, किन्तु भारत से सिर्फ ढाई प्रतिशत मुसलमान ही पाकिस्तान गया, चूँकि वह जानता था कि वह पाकिस्तान से अधिक हिन्दुस्तान में सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा है, भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाया जा रहा है, उन्होंने स्पष्ट किया है कि देश हिन्दू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हिन्दू राज्य न था, न है, न ही होगा। भारत की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में भौगौलिक विभाजन की सम्भावना न तो नहीं है, लेकिन विपक्षी दल भावत्मक विभाजन कर रहे हैं। उन्होंने वामपंथियों को जहरीला सांप की संज्ञा देते हुये, कहा कि उनके पास से भी कोई निकल जाये, तो वह जीवित नहीं बच सकता है। लेकिन अगर यह जहर उगलेंगे तो हम शिव तरह जहर पीने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, प्रदीप चौबे, प्रमोद बड़ौनियाँ आदि मौजूद रहे। बॉक्स घूमन्तु जाति के लोगों को लिए गृह विभाग से की जायेगी बातपत्रकारवार्ता के दौरान एक सवाल जबाब में उमा भारती ने कहा कि वर्तमान घूमन्तु जाति लोगडिय़ा व मोगिया जाति के लिए गृह मंत्रालय में विशेष वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस विषय में विचार नहीं किया गया है। लेकिन शीघ्र ही इस पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel