प्रधान बने मजदूर, खुल कर उड़ाई जा रही है शासनादेश की धज्जियां

प्रधान बने मजदूर, खुल कर उड़ाई जा रही है शासनादेश की धज्जियां

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के गृह जनपद में ग्राम पंचायतो पर गबन का मामला सामने आया है प्रधानों पर लगे है गंभीर आरोप सरकार ने ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता लाने के लिये P.F.M.S (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) से ग्राम निधि खातों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू किया है,जिससे राज्य वित्त/14 वा वित्त/ मनरेगा के कार्यो

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के गृह जनपद में ग्राम पंचायतो पर गबन का मामला सामने आया है प्रधानों पर लगे है गंभीर आरोप

सरकार ने ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता लाने के लिये P.F.M.S (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) से ग्राम निधि खातों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू किया है,जिससे राज्य वित्त/14 वा वित्त/ मनरेगा के कार्यो का भुगतान सम्बंधित फर्म के खातों में पैसा डोंगल हो रहा है, और मजदूरी का पैसा सीधे मजदूर के खातों में जा रहा है

प्रधान बने मजदूर, खुल कर उड़ाई जा रही है शासनादेश की धज्जियां

लेकिन सहजनवा ब्लॉक के कुछ ग्राम पंचायतों में मजदूरी का पैसा सचिव और प्रधान के मिली भगत से सीधे ग्राम प्रधान के खाते में जा रहा है। कुछ ग्राम प्रधान मजदूरी का पैसा अपने पति ,बेटे,अपने घर के परिजनों के खाते में मंगवा रहे है, जबकि पीएफमस सिस्टम में सीधे सरकार का शासनादेश है कि मजदूरी का पैसा सीधे मजदूर के खाते में जाना है। जो प्रधान अपने आप को प्रधान पति या प्रधान प्रतिनिध  कहकर समाज मे अलग सम्मान पाते है वह असल मे कागज में मजदूर है ।

    बताते चले कि गोरखपुर जिले के 19 ब्लॉक में कुल 1352 ग्राम पंचायते है, ताजा मामला गोरखपुर जिले के सहजनवा ब्लॉक के  64 ग्राम पंचायतों में लगभग 25 ग्राम पंचायतों में  पीएफमस सिस्टम से प्रधान अपने खाते में या अपने लड़के या पति/ पत्नी , सगें सम्भन्धित के खाते में पैसा मंगा रहे है जो बिना ब्लॉक कर्मचारियों के मिली भगत से सम्भव नही है। अगर सही से जांच कराई जाए तो पूरे गोरखपुर जिले में कई ग्राम प्रधान फसेंगे।

  सहजनवा ब्लॉक के कुछ ग्राम पंचायतों का विवरण जहा प्रधान या उनके घर के लोग मजदूरी कर रहे है।

कुछ ग्राम पंचायतों का विवरण

प्रधान बने मजदूर, खुल कर उड़ाई जा रही है शासनादेश की धज्जियां

●1- जोगियाकोल (प्रधान) इंद्रप्रकाश – कार्य का नाम -गोकुल के घर से हरिपाल के घर तक नाली निर्माण, इंडिया मार्का हैण्डपम्प मरम्मत में मजदूरी सहित विभिन्न कार्यो में मजदूरी किये है।

● 2-बनगावा- (प्रधान)-
सुरेश यादव- कार्य का नाम-लालजी सिंह के घर से राजिंदर गिरी के घर तक नाली मरम्मत में मजदूरी, भूमिगत नाली बनी है गाव में उसमे मजदूरी किये है।

● 3-भदरखी- (प्रधान) दयाराम
कार्य का नाम-रामनाथ के घर से नहर पुलिया तक खड़ंजा निर्माण में मजदूरी

● 4-कसरवल (प्रधान) अमजद हुसैन खान- कार्य का नाम- प्राथमिक विद्यालय में टोलेट निर्माण में मजदूरी किये है

● 5-भीटी रावत में (प्रधान पति) हरि यादव -कार्य का नाम- पंचायत भवन मरम्मत कार्य , खड़ंजा मरम्मत कार्य, नाली स्लैब निर्माण, जैसे 8 कार्यो में मजदूरी किये है

● 6-अन्तपुर ( प्रधान का देवर) अर्जुन कुमार – कार्य का नाम – सुक्खू के घर से पछिमी नाला तक    स्लैब नाला निर्माण, सहित 3 प्रोजेक्ट में मजदूरी

● 7-पिपरा हेमा (प्रधान का भतीजा) -कार्य का नाम सत्यप्रकाश के घर से पक्की सड़क तक खड़ंजा मरमत में मजदूरी

● 8-ख़िरीडाण्ड (प्रधान पति) उमेशचन्द, कार्य का नाम-रामसजन के घर से सुदामा के घर तक भूमिगत नाली में मजदूरी

● 9-भलुआ (प्रधान पुत्र) अभिमन्यु यादव, कार्य का नाम- कपिल हरिजन के घर से चमरगड़ही तक पक्की नाली में मजदूरी.

●10-कटसहरा (प्रधान पति) दिलीप कुमार, कार्य का नाम- पंचायत भवन मरम्मत कार्य सहित 4 प्रोजेक्ट में मजदूरी।

   इस सम्बन्ध में जब सहजनवा बीडीओ बेचनराम से बात हुई तो उन्होंने कहा कि यह तो बहुत बड़ी फर्जीवाड़ा है ,जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel