मौसम अपडेट: बदल रहा मौसम का मिजाज, २४ घंटे में आंधी और बारिश के आसार

मौसम अपडेट: बदल रहा मौसम का मिजाज, २४ घंटे में आंधी और बारिश के आसार

तपिश से लोगों को मिलेगी राहत, किसानों के लिए खड़ी होगी मुसीबतखलिहानों में कटी पड़ी गेंहू की फसल उड़ी तो होगा बड़ा नुकसान कानपुर। अगले २४ घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम बदलने से एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो

  • तपिश से लोगों को मिलेगी राहत, किसानों के लिए खड़ी होगी मुसीबत
    खलिहानों में कटी पड़ी गेंहू की फसल उड़ी तो होगा बड़ा नुकसान

कानपुर। अगले २४ घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम बदलने से एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो दूसरी ओर किसानों के लिए यह मौसम मुसीबत बन सकता है। गेंहू की फसल आंधी और बारिश की चपेट में आकर बर्बाद हो सकती है। ऐसे में किसानों पर लॉकडाउन में दोहरी मार पड़ सकती है।

इस कारण हो रहा बदलाव
मौसम में यह संभावित बदलाव पाकिस्तान के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो सकता है। देश के अन्य उत्तरी राज्यों के साथ ही उत्तरप्रदेश में भी मौसम बदल सकता है। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

चार दिनों तक रहेगा उतार चढ़ाव
संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार से शुरू हुआ बदलाव सोमवार तक रह सकता है। सोमवार तक मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

किसानों की मुसीबत
मौसम में होने वाला यह बदलाव प्रदेश के किसानों के लिए नई मुसीबत लेकर आने वाला है क्योंकि इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। तमाम किसानों की कटी हुई फसल खलिहानों में पड़ी हुई है। अगर कटी हुई फसल आंधी और बारिश की चपेट में आयी तो फसल का बर्बाद होना तय है।

सामान्य रहेगा इस बार मानसून
दक्षिणी-पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक पूर्वानुमान के बारे में मौसम निदेशक ने बताया कि इस बार मानसून का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ रहेगा। उत्तर प्रदेश में मानसून का आगमन 15 से 18 जून के 20 से 25 जून के बीच हो सकता है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी मानसून सामान्य रहेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel