जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप : मारपीट के बाद मकान पर कब्जे का आरोप

पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिलेकेछावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा बाजार में भूमि विवाद को लेकर गंभीर मारपीट और कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित रणजीत गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने रंजीत गुप्ता ने अपनी पत्नी मंजू गुप्ता के नाम विधिवत बैनामा कराकर संबंधित भूमि का नामांतरण (खारिज-खतौनी) भी करा लिया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बैनामे के आधार पर भूमि पर उनका कब्जा भी स्थापित हो गया था।
 
लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा, जिन्हें पीड़ित पक्ष “भू-माफिया” बता रहा है, इस भूमि को लेकर आपत्ति जताई गई और जबरन कब्जे की कोशिश शुरू कर दी गई। पीड़ित का कहना है कि दबंगई के बल पर आरोपियों ने पहले परिवार के साथ मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए और बाद में मकान पर जबरन कब्जा कर लिया गया।पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमले के दौरान घर का सामान बाहर फेंक दिया गया और पूरे परिवार को धमकियां दी गईं।
 
घटना के बाद पीड़ित ने छावनी थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया। छावनी थाना पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि पीड़ित रणजीत गुप्ता का आरोप है कि अभी भी आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं और प्रशासन से उन्हें पूरी सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।
 
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि वे लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कब्जा हटवाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस व राजस्व विभाग के जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार