नवीनतम
फीचर्ड
रौता चौकी से चंद कदम दूर फायरिंग, इलाके में दहशत; आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित
लेकिन अभी तक सफलता हासिल नहीं हो पाई है कहीं ना कहीं सिस्टम पर भारी लापरवाही हो रही है इसी तरह कानून व्यवस्था चला रहा तो आम आदमी सुरक्षित नहीं रहेगा
बस्ती। बस्ती जिले में आम आदमी का पुलिस से भरोसा उठ चुका है पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कोतवाली थाना क्षेत्र की रौता चौकी से कुछ ही दूरी पर एक घर पर फायरिंग किए जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा एक घर को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना पुलिस चौकी के नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। C. O. के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस चौकी के नजदीक इस तरह की घटनाएं होती हैं तो आम लोगों में भय का माहौल स्वाभाविक है। हालांकि पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा |अछूते प्रश्न……. आखिर अपराधियों को अवैध असलहा कहाँ से मिल रहा है क्या पुलिस की मुखबरी व्यवस्था पंगु हो चुकी है क्या पुलिस-बदमाश गठजोड़ के कारण मुखबिर सूचना देने से कतराने लगे हैक्या अपराध जगत किशोर और नवयुवकों का मनपसंद पेशा बनता जा रहा हैक्या पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह नाकाम हो चुका है।
uttar pradesh police basti news up crime news basti crime news basti police Law and order illegal weapons breaking news basti crime in basti Public Safety Concern Crime Investigation CCTV Investigation Rauta Chowki Firing Firing Incident Basti Police Teams Formed Satyendra Bhushan Tripathi Kotwali Basti Criminals On The Run Police Intelligence Failure Uttar Pradesh News Updates


Comments