नवीनतम
फीचर्ड
हम पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे" अभियान के तहत मुसहर बस्ती में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम, पप्पू पाण्डेय ने दिलाई शिक्षा की शपथ
अशिक्षा के कलंक को मिटाकर शिक्षा की अलख जगाएं: पप्पू पाण्डेय
पडरौना, कुशीनगर।
पडरौना ब्लॉक के जंगल बेलवा मुसहर टोली में रविवार को "हम पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे" कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल के संरक्षण एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल विशुनपुरा के मंत्री मनोज गोंड ने किया। इस अवसर पर जंगल नाहर छपरा, कुरमौल और जंगल बेलवा के सैकड़ों मुसहर परिवारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू पाण्डेय ने कहा कि मुसहर समाज के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधा अशिक्षा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन शिक्षा के अभाव में कई लोग इनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, तब समाज के हर वर्ग का शिक्षित होना आवश्यक है।
उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और स्वयं भी साक्षर बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित मुसहर समाज न केवल अपने समुदाय के विकास में बल्कि देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही घोषणा की कि पूर्ण रूप से शिक्षित परिवारों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।कार्यक्रम में कैलाश मुसहर, टिकरी मुसहर, तूफानी मुसहर, राजिंद्र मुसहर, जगदेव मुसहर, सुभावती, बैली, फेकनी, रीमा, नीलम, नागिया, बैजनाथ, सरवन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Comments