अग्निकांड पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी ने पहुंचाई सहायता, दी गई 1.08 लाख रुपए की आर्थिक मदद

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

जनपद के ग्राम सभा दुल्लापुर डोमनेपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया स्वयं पीड़ित के घर पहुंचीं और शासन की मंशानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कराई।

IMG-20260505-WA1041
       जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित होकर मौके पर मौजूद पीड़ित भुलई पुत्र चनगू के परिजनों को अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार उनके बैंक खाते में कुल ₹1,08,000 की सहायता राशि प्रेषित की जा चुकी है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु भी उपस्थित रहीं।

Post Comments

Comments