उप मुख्यमंत्री  मौर्य ने स्व. पी.सी. जोशी को दी श्रद्धांजलि

सभी ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रयागराज में पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुंचकर उनके पति स्वर्गीय पी.सी. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
 
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।  इस दौरान श्री मौर्य ने स्व. पी.सी. जोशी के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे अत्यंत सरल, सज्जन और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनका निधन न केवल परिवार, बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
 
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

About The Author

Post Comments

Comments