नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
झामुमो ने बुथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए की बैठक
मौके पर पर्यावेक्षक सह प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत होती है।
पाकुड़िया-पाकुड़, झारखण्ड। पाकुड़िया प्रखंड के अन्तर्गत मोंगलाबांध, तेतुलिआ और मोहलपहाड़ी व पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत विभिन्न बूथों में बीते सोमवार को संगठन विस्तार को लेकर बूथ कमेटी एवं BLA का गठन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को सक्रियता के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। मौके पर पर्यावेक्षक सह प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत होती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर -घर जाकर लोगों से जुड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।पर्यावेक्षक सह प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी ने कहा पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ता ही पार्टी का रीढ़ है। तथा SIR और जनगणना के बारे मे पार्टी कार्यकर्त्ता को समझया का वही पर्यावेक्षक अब्दुल बनीज ने कहा कि BLA की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को जागरूक करने तथा हर जरूरतमंद तक सहयोग पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छोटू भगत, कालिदास टुडू,पंचायत सचिव हरदेव साह,पंचायत अध्यक्ष जोगेश टुडू,पंचायत अध्यक्ष सागराम , नेजाम अंसारी , मोईन आलम, सिकंदर अली, अनामूल मियां, कारण गुप्ता, मंजूर अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांव में आयोजित इस बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।


Comments