नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
यक्ष एप के प्रभावी उपयोग से पुलिस को मिली बड़ी सफलता , विदेशी शराब के तस्करी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में, थाना ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी द्वारा दिनांक 05.05.2026 को 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ 02 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार को थानाध्यक्ष ठू्ठीबारी अमित सिंह के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 रमेश पुरी मय हमराह व SSB 22वीं बटालियन ठूठीबारी के सहायक उपनिरीक्षक संजय घोष मय टीम के साथ इण्डो-नेपाल सीमा पर सायं सघन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान दूसरे अभियुक्त की पहचान यक्ष ऐप के माध्यम से की गई। यक्ष ऐप पर चेक करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त थाना का एचएस नंबर 15B (हिस्ट्रीशीटर) भी है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति की पुष्टि हुई। इस प्रकार अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस द्वारा यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को पहचान
बिन्दु हरिजन पुत्र चन्नर, निवासी गणेशपुर, थाना भुजहवा, जिला नवलपरासी (नेपाल), उम्र 28 वर्ष, शिक्षा 05वीं पास और गोविन्द रौनियार पुत्र विश्वनाथ रौनियार, निवासी गड़ौरा बाजार, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र 36 वर्ष, शिक्षा 10वीं पास
बरामदगी का विवरण
03 बोरा व 04 गत्ता में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब (किसमिस सौंफ ब्रांड)
01 अदद साइकिल (इस्तेमाल में)
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 60/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 रमेश पुरी, का0 मनोहर यादव, का0 वैभव यादव, सहायक उ0नि0 संजय घोष, SSB 22वीं वाहिनी ,आरक्षी चन्दन मिश्रा,आरक्षी राजेश प्रजापति, SSB 22वीं बटालियन मौजूद रहे।
महराजगंज पुलिस कार्रवाई शराब तस्करी आबकारी अधिनियम अपराधी गिरफ्तारी यूपी पुलिस अभियान ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा अवैध तस्करी नेपाली शराब बरामद 450 शीशी शराब तस्कर गिरफ्तार एसएसबी 22वीं बटालियन शक्ति मोहन अवस्थी अमित सिंह थाना प्रभारी यक्ष ऐप हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार इंडो-नेपाल बॉर्डर पुलिस चेकिंग महराजगंज पुलिस सीमा सुरक्षा संयुक्त ऑपरेशन रमेश पुरी संजय घोष गोविन्द रौनियार बिन्दु हरिजन स्थानीय समाचार महराजगंज उत्तर प्रदेश खबरें


Comments