गोरखपुर :गोलघर की चटोरी गली में गूंजा विजय का उत्सव,

बंगाल–आसाम–पांडिचेरी की जीत पर विश्व हिन्दू महासंघ का शक्ति प्रदर्शन

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

सिटी रिपोर्टर- गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर, 4 मई 2026। शहर के हृदय स्थल गोलघर स्थित चटोरी गली, बाल बिहार परिसर सोमवार को जश्न के रंग में डूब गया, जब बंगाल, आसाम और पांडिचेरी में मिली राजनीतिक जीत की खुशी में विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने भव्य विजयोत्सव मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप, जयघोष और देशभक्ति नारों के बीच पूरे इलाके में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जनादेश देश की एकता, अखंडता और विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष योग प्रकोष्ठ विनय मल्ल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी समय में और अधिक सक्रिय होकर जनसेवा में जुटने का आह्वान किया।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश Read More संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

विजयोत्सव में बाबू राम गुप्ता, महिला मंत्री पुष्पा जैन, जिला मंत्री कुलभूषण उर्फ दीपक पाण्डेय, आशीर्वाद बाबा गोप, क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा दीपक कुमार, जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ‘जेडी बाबा’ तथा पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री चुनाव संचालक प्रमोद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संदीप यादव हत्या कांड में शामिल दोषी बख्शे नहीं जायेंगे : परिवार से मिले सांसद, जगदंबिका पाल व विधायक श्यामधनी राही Read More संदीप यादव हत्या कांड में शामिल दोषी बख्शे नहीं जायेंगे : परिवार से मिले सांसद, जगदंबिका पाल व विधायक श्यामधनी राही

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तीनों राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह जीत संगठन को और अधिक मजबूती देगी। अंत में “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना भदोही का अर्धवार्षिक निरीक्षण Read More अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना भदोही का अर्धवार्षिक निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार