नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बंगाल में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न न्याय के लिए जनता ने भाजपा को चुना राठौर
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका नवाबगंज कुंवर रविंदर सिंह राठौड़ को भाजपा ने बंगाल के चुनाव में 3 महीने तक बंगाल में रहकर प्रचार
बरेली/नवाबगंज। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका नवाबगंज कुंवर रविंदर सिंह राठौड़ को भाजपा ने बंगाल के चुनाव में 3 महीने तक बंगाल में रहकर प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया था जिसके अनुसार उन्होंने बंगाल में रहकर पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्य किया।
आज बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने कुंवर रविंदर सिंह राठौड़ को बधाई दी और कहा आपकी मेहनत रंग लाई जिसके कारण वहां ममता का किला धराशाई हो गया इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों पर ही बंगाल में विजय पताका लहराई गई है।
इस मौके पर कुंवर रविंदर सिंह राठौड़ ने अपने फार्म हाउस पर अपने सभी मित्रों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चाय पार्टी की और बंगाल में जीत के लिए हर्ष व्यक्ति किया इस मौके पर विनोद गुप्ता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार गंगवार समेत अनेक लोगों के साथ वार्ता की गई उन्होंने बंगाल में रहकर वहां के रहन-सहन पर भी लोगों को अवगत कराया।
कितने कठिन परिश्रम के बाद वहां प्रचार प्रसार किया गया जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है जीत एक मिसाल है वहां की जनता ने अन्याय से मुक्ति पाने के लिए भाजपा का दमन पड़ा जिसके कारण वहां पर जीत का अवसर प्राप्त हुआ।
बरेली नवाबगंज पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंवर रविंदर सिंह राठौड़ को भाजपा नेतृत्व द्वारा पश्चिम बंगाल में तीन माह तक चुनावी प्रचार अभियान में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया था जनसंपर्क और वहां की सामाजिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में विनोद गुप्ता (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष) राजीव कुमार गंगवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Comments