आटो में बैठकर सवारियों से टप्पेबाजी करने वाली 3 महिलाएं  गिरफ्तार, 15 लाख की ज्वैलरी बरामद 

थाना नौबस्ता पुलिस द्वारा ऑटो में सवारी बैठाकर चोरी/टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का सफल अनावरण करते हुए 3 महिला अभियुक्ता एवं ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। थाना नौबस्ता पुलिस द्वारा ऑटो में सवारी बैठाकर चोरी/टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का सफल अनावरण करते हुए 3 महिला अभियुक्ता एवं ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग ₹15 लाख मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया गया। घटना के अनावरण हेतु 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का पुरुस्कार पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय द्वारा घोषित किया गया।
 
        पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि एक महिला जो कि कानपुर देहात की रहने वाली है वह एक शादी में शामिल होने के लिए कानपुर आ रही थीं नौबस्ता तक वह अपने प्राइवेट आटो से आई और नौबस्ता से त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के लिए एक आटो में बैठी जहां ये तीनों महिलाएं पहले से बैठीं थीं। महिला ने बताया कि पल भर के लिए उन्हें ऐसा लगा कि वह नशे की हालत में हों। फिर जब उन्होंने घर जाकर अपना पर्स देखा तो उसमें से 15 लाख रुपए की ज्वैलरी व नकदी गायब थी।
 
इसकी शिकायत उन्होंने नौबस्ता थाना पुलिस से की पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब कहीं जाकर आटो चालक को पकड़ा। आटो चालक ने बताया कि ये महिलाएं दिन भर के लिए 2000 रुपए में आटो किराए पर लेती थीं। आटो चालक के द्वारा पुलिस इन महिलाओं तक पहुंची। ये टप्पेबाज महिलाएं मूलरुप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें